फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल के 10वें सीजन की घोषणा, इस तारीख को होगा सीधा प्रसारण

Thu, 05 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंडियन आइडल के प्रतिभागी
विज्ञापन
अबकी मानसून आपको संगीत के सुर सुनाई देंगे। सुर भी ऐसे कि आप सुनेंगे तो दिल खुश हो जाएगा। सुरों का यह इवेंट लेकर आ रहा है सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन। यह कार्यक्रम सात जुलाई को ट्यून किया जाएगा।
विज्ञापन


यह आइकोनिक शो ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें असाधारण गायन प्रतिभाएं आपके सामने होंगी। इस शो के जज होंगे सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी और लोकप्रिय सिंगर और यूथ आइकन नेहा कक्कड़ और वेटरन सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक।

चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरियट में इसी शो के चार प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसमें शामिल थे हरियाणा के 19 वर्षीय सलमान अली, अवंती पटेल, विभोर पाराशर और सुमोयो चक्रवर्ती। 
विज्ञापन


शंकर महादेवन से सीखने को मिला खूब
मुंबई की रहने वाली आवंती पटेल ने बताया कि उनको संगीत की शिक्षा अपने परिवार से मिली। उन्होंने बताया कि इंडियन आइडल के पहले वह मराठी के म्यूजिक रियलटी शो में प्रतिभागिता कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनको एक शो के दौरान शंकर महादेवन ने गाते हुए देखा और उन्होंने उन्हें बुलाया। उन्होंने शंकर महादेवन के साथ कुछ कार्यक्रम में गाया।

आवंती पटेल ने बताया कि शंकर महादेवन जैसे गायक के साथ गाना उनके लिए भी चुनौती थी। शंकर महादेवन ने उनको कई टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि वह शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ले रही हैं। इस रियलटी शो के बारे में उन्होंने कहा कि इसके फाइनल को वह जीतना चाहती हैं। 

मुझे तो मां ने दी है संगीत की शिक्षा
कोलकाता के रहने वाले सुमोयो चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी मां से उनको संगीत की शिक्षा मिली है। वह जब साढ़े तीन साल के थे तो उस समय मां उनको अपने पास लिटाकर हारमोनियम पर रियाज किया करती थीं। उसके बाद मैं जब बड़ा हुआ तो मां ने अपने संगीत की शिक्षा बंद कर दी।

उन्होंने बताया कि मां मुझको ट्रेंड करने में लग गई। उन्होंने बताया कि मां के प्रयास से ही मैं एक स्तर तक पहुंच सका। अब कई प्रोग्राम में गाता हूं। उन्होंने कहा कि रियलटी शो के माध्यम से देश भर के टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, लेकिन जीतता वही है जो कि अलग अंदाज और अपनी पूरी निष्ठा से गाता है। 

संगीत पर टिका सारे का सारा परिवार
हरियाणा के रहने वाले सलमान अली ने बताया कि उनका सारे का सारा परिवार संगीत पर टिका है। उन्होंने न तो संगीत की शिक्षा ली न रियाज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपने कार्यक्रम पर ध्यान देते हैं। सारे परिवार का पालन पोषण उनके ऊपर ही है, इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल में इसलिए आए क्योंकि इस मंच से कई बड़े गायक निकले हैं। उनका उद्देश्य भी एक बड़ा सिंगर बनना है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मंच के माध्यम से खिताब जीते और अपने परिवार को अच्छी जिंदगी दे सकें। 

अपना बैंड और स्टूडियो चलाता हूं 
नई दिल्ली के विभोर पाराशर ने बताया कि उनका उद्देश्य इस मंच के माध्यम से एक बड़ा प्लेटफार्म हासिल करना है। उन्होंने कहा कि उनको संगीत से प्यार था। 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। पूरी तरह से संगीत के प्रति समर्पित हो गया। वह हरेक प्रकार के गीत गाते हैं। संगीत का रियाज करने की उनको कोई आवश्यकता नहीं पड़ती क्योंकि वह हरेक प्रकार के गीतों को गाते हैं। चाहे सूफियाना हो या फिर लेटेस्ट गीत। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें