एक अभागे बाप की दर्दनाक कहानी सुनकर आपको रोना आ जाएगा। सरकारी इसकी सुनती नहीं है और वह खुद इतना मजबूर है कि कुछ कर नहीं सकता। मामला पंजाब के जालंधर का है। दरअसल, एक भारतीय युवक राकेश कुमार का शव पिछले दो साल से सऊदी अरब में रखा हुआ है। उसकी हादसे में मौत हो गई थी।
वह होशियारपुर के गांव नमनीतपुर का रहने वाला था, लेकिन अभी तक उसका शव वतन वापिस नहीं लाया जा सका है। मृतक के पिता इतने गरीब हैं कि वे सऊदी अरब नहीं जा सकते। बेटे का शव घर ले आएं, इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। पर न तो अफसर सुनते हैं और न ही सरकार।
बेटे का शव लाने के लिए उन्होंने सऊदी अरब के दूतावास से लेकर सांसद अविनाय राय खन्ना तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने अब तक उनकी एक न सुनी। दूतावास का कहना है कि डीएनए टेस्ट के लिए सऊदी अरब जाना होगा, जबकि मृतक के पिता के पास दिल्ली जाने तक के पैसे नहीं है।