फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली सी कहासुनी हुई और फौजी बन गया हैवान, ट्रेन में किया खौफनाक कांड

Fri, 24 Feb 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
फौजी ने टीटीई को चलती ट्रेन से फेंका
विज्ञापन
टीटीई के साथ मामली सी कहासुनी हुई और फौजी हैवान बन गया। उसने चलती ट्रेन में वो खौफनाक कांड अंजाम दिया, देखकर सभी सहम गए। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। मूरी एक्सप्रेस 18102 अंबाला से दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन


ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में एक फौजी सफर कर रहा था। टीटीई टिकट चेक करने के लिए पहुंचा। उसने फौजी से टिकट मांगी तो वह बहस करने लगा। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई और उसने टीटीई को पकड़कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

यह देखते ही लोगों ने ट्रेन की चेन खींच दी। टीटीई को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी फौजी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें