फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान पर वरिष्ठ पत्रकार के बोल, POK में भारत को दखल नहीं देना चाहिए

Tue, 18 Oct 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत की अनमोल विरासत दुनिया भर में सबसे अलग है। भारत में इतने बड़े स्तर पर विविधिता होते हुए भी लोगों में कमाल की एकजुटता है। पुराने समृद्ध भारत को वापस लाने के लिए सिस्टम में पारदर्शिता लानी होगी। यह विचार सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने माने वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली ने रखे।
विज्ञापन


मार्क पीयू इतिहास विभाग के सहयोग से आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि भारत एक पुराना देश है, और यहां पर वास्तविक प्रजातंत्र है। मार्क इस मौके पर भारत-पाकिस्तान बंटवारे, बेहतर गवर्नेंस और पर्यावरण की दिक्कतों जैसे मुद्दों पर बेबाकी से विचार रखे।

पीयू फैकल्टी, स्टूडेंटस और रिसर्च स्कॉलर के सामने मार्क टली ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी, और लोगों ने भी उनकी राय जानी। उन्होंने बलूचिस्तान के मामले पर भारत को दखल नहीं देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में भारत के पड़ोसी राष्ट्रों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारतीयों को सबसे बड़ा डेमोक्रेटिक देश होने पर गर्व होना चाहिए'

वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली - फोटो : File Photo
मार्क ने भारत में गरीब लोगों के लिए शुरू की गई मनरेगा स्कीम को दूसरे देशों के लिए उदाहरण बताया, लेकिन ऐसी स्कीम का लाभ समाज के सबसे निचले स्तर तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत की गवर्नेंस में अभी काफी बड़े स्तर पर पारदर्शिता लाने की जरूरत है।

 भारत में अलगाव के मुद्दों को उन्होंने काफी दुखद बताया है। विकास के मॉडल पर मार्क ने कहा कि पश्चिमी मॉडल में कई कमियां है, ये भारत के परिपेक्ष में बिल्कुल सही नहीं है। ऐसे में भारत को अपने हिसाब से योजनाएं तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता की हालत अच्छी नहीं है, स्वच्छ भारत अभियान को गंभीरता से पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

मार्क ने कहा कि भारत को परिवहन की सुविधाओं को ओर बेहतर करना चाहिए। इस मामले में रेलवे सिस्टम को ओर बेहतर बनाने की जरूरत है। इस मौके पर पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुखमणि की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स और शिक्षकों ने भी मार्क टली से सवाल जवाब किए। एक महिला प्रोफेसर ने टली से लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर स्पोकिंग रोकने के उपाय के बारे में जानकारी ली। टली ने कहा कि वह खुद स्मोकिंग करते हैं, इतना कहते ही पूरा हाल हंसी से गूंज उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें