चंडीगढ़। हेबॉल इंटरनेशनल पूल चैंपियनशिप 2025 का आगाज रविवार से सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नई बनाई गई स्नूकर एवं बिलियर्ड्स अकादमी में हुआ। इस टूर्नामेंट में देश और विदेशों के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
पहले दिन खेले गए फर्स्ट राउंड के मुकाबले में इंडिया नंबर 1 संदीप गुलाटी ने सिमरन सिंह ठाकुर को 5-1 से हराकर अपना विजय अभियान की शुरुआत की। अन्य मुकाबलों में ब्रिटेन के डेविड एंडरसन ने अनंत मेहता को 5-1 से हराया। लक्ष्मण रावत ने अभिषेक दत्ता को 5-1 से मात दी। सिना वलिजदेह ने खान मफाज अंजुम को 5-1 से हराया। अमी कमानी ने आलोक कुमार को 5-3 से मात दी। नीरज बग्गा ने रणवीर दुग्गल को 4-2 से हराया। पूर्व चैंपियन सुमित तलवार ने कमल चावला को 4-3 से हराया।
हेबॉल इंटरनेशनल पूल चैंपियनशिप 2025 भारत में पहली बार कराया जा रहा है। देश में पहली बार चंडीगढ़ शहर को इसकी मेजबानी मिली है। इसमें खिलाड़ियों के खेलने के लिए चीन से 20 टेबल मंगवाए गए है। जिनमें 17 पर प्रतियोगिताओं के मुकाबले खेले जा रहे है। 3 टेबल अभ्यास के लिए है। चैंपियनशिप में विजेताओं के बीच 50 हजार यूएस डॉलर की इनामी राशि बांटी जाएगी।