फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भारत ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ कबड्डी में बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी खेल में भारत ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लिखा नया इतिहास
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिपसा की अध्यक्षा कांथी डी सुरेश को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र किया प्रदान


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विश्व कबड्डी दिवस के अवसर पर आज भारत ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एक नया इतिहास रचा। कबड्डी खेल के क्षेत्र में यह नया इतिहास पंचकूला ज़िले के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लिखा गया है। इस आयोजन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास प्रातः 11 बजे गिनीज टीम के निर्णायकों की उपस्थिति में आरंभ हुआ और तीन घंटे के लगातार खेल के बाद, दोपहर 2 बजे 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ पूरा हुआ। गिनीज निर्णायक, स्वप्निल डांगरीकर ने इसकी घोषणा की। विश्व कबड्डी दिवस समारोह का लक्ष्य इस वर्ष एक अनोखा आयोजन करना था, जिसके तहत कबड्डी प्रदर्शनी मैच में सर्वाधिक खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया। गिनीज ने रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 84 खिलाड़ियों के लिए बेंचमार्क निर्धारित किया था, जबकि आयोजकों ने 154 खिलाड़ियों के साथ नया रिकाॅर्ड बनाकर इस चुनौती को स्वीकार किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को गिनीज टीम द्वारा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके उपरांत राज्यपाल ने हॉलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एचआईपीएसए) की अध्यक्षा कांथी डी सुरेश और विश्व कबड्डी के अध्यक्ष अशोक दास को यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र सौंपा। गौरतलब है कि विश्व कबड्डी दिवस वर्ष 2019 से हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व कबड्डी दिवस भारत में मनाया गया और इसके लिए ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला का चयन किया गया। हिपसा द्वारा विश्व कबड्डी नामक संगठन के साथ मिलकर इस वर्ष का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया।
इस कार्यक्रम में हरियाणा मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. डी सुरेश भी उपस्थित रहे। हिपसा की अध्यक्ष सुश्री कांथी डी सुरेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व का क्षण है। भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने का इच्छुक है, यह गिनीज रिकॉर्ड विश्व मानचित्र पर कबड्डी के खेल को लाने की एक पहल है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए समर्पण, तैयारी और दृढ़ता की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि कबड्डी प्रदर्शनी मैच में सबसे अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आधिकारिक तौर पर पंचकूला में हिपसा और वर्ल्ड कबड्डी को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव विश्व कबड्डी एसटी अरासू, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम गौरव चौहान, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें