फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक: मुख्य साजिशकर्ता दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, गौंडर का करीबी

Thu, 21 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक मामले के मुख्य साजिशकर्ता इंद्रजीत सिंह संधू को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पटियाला पुलिस ने इंद्रजीत सिंह के खिलाफ थाना सदर राजपुरा में दर्ज एक केस में लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।
विज्ञापन


पटियाला पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर यहां लेकर आई है और अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान इंद्रजीत सिंह से नाभा जेल ब्रेक मामले व उस द्वारा किए अन्य अपराध के बारे में अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। इंद्रजीत सिंह गैंगस्टर विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया व नीटा दियोल का नजदीकी साथी है।

एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि इंटेलिजेंस विंग पंजाब की ओर से साझी की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए नाभा जेल ब्रेक मामले के मुख्य साजिशकर्ता इंद्रजीत सिंह संधू पुत्र गुरदेव सिंह संधू निवासी संगतपुर जिला तरनतारन को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। इंद्रजीत सिंह के खिलाफ पटियाला पुलिस ने थाना सदर राजपुरा में दर्ज लूटपाट, ब्लैकमेलिंग, एनडीपीएस और असलाह एक्ट के केस में लुक आउट सर्कुलर जारी किया हुआ था। इंद्रजीत सिंह ने गुरजंट सिंह के जाली पासपोर्ट पर जार्डन से नई दिल्ली तक सफर किया था। इस मामले में भी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ दिल्ली में 13 दिसंबर 2017 को केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया और नीटा दियोल का नजदीकी साथी

गिरफ्तार - फोटो : file photo
एसपी (डी) विर्क के मुताबिक इंद्रजीत सिंह संधू पंजाब के नामी गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया, कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दियोल के नजदीकी साथियों में से एक है। जो नाभा जेल ब्रेक केस में शामिल है। इंद्रजीत सिंह नाभा जेल ब्रेक केस का मुख्य साजिशकर्ता था और मामले में शामिल गैंगस्टरों के लिए ठिकानों का प्रबंध, वित्तीय सहायता और साजो सामान मुहैया कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी। 

इंद्रजीत सिंह संधू के खिलाफ पंजाब में अगवा, नशीले पदार्थों की तस्करी, गन प्वाइंट पर जुर्म के कई केस दर्ज हैं। इंद्रजीत सिंह गैंगस्टर विक्की गौंडर, शेरा खुब्बन ग्रुप के नाम पर फेसबुक आईडी इस्तेमाल करके धमकियों भरे कमेंट्स अपलोड करता था।

आरोपी ने तीन अगस्त 2017 को फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड की थी, जिसमें उसने गैंगस्टर विक्की गौंडर के हवाले से विशाल कुमार उर्फ जग्गी रोपड़ निवासी हिमाचल प्रदेश और अमृत बल को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा आरोपी ने भारत से जाली पासपोर्टों पर विभिन्न देशों की यात्रा की है। आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इस दौरान उससे नाभा जेल ब्रेक केस की साजिश और अन्य अपराधों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें