लालडू। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यूथ अकाली दल लालडू के नगर अध्यक्ष गौरव तुषार ने युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और पढ़ाई व खेलों में कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसके साथ ही युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया और उन्हें वॉलीबाल किट भेंट की।