वहीं अमृतसर में अटारी वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएफ जवानों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
आजादी दिवस पर रायकोट में तहसीलदार विशवजीत सिंह सिद्धू ने परेड की सलामी ली। उनके साथ डीएसपी रछपाल सिंह ढींडसा, रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार भी समागम में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न स्कूल के बच्चों ने परेड और रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मंत्री लालजीत भुल्लर ने फिरोजपुर में फहराया तिरंगा
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने फिरोजपुर के हुसैनी वाला बॉर्डर पर स्थित स्मारक पर शहीदों को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया।
होशियारपुर में डीसी ने फहराया तिरंगा
होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला उपायुक्त कोमल मित्तल मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।
पठानकोट में मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने तिरंगा फहराया
पठानकोट में भारी बरसात के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने तिरंगा फहराया। वहीं अमृतसर में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने तिरंगा झंडा फहराया।
लुधियाना में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने फहराया तिरंगा
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना के पीएयू ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वाजारोणह की रस्म अदा की और परेड से सलामी ली। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। विभिन्न क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीसी साक्षी साहनी समेत सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं पटियाला में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने ध्वजारोहण किया।