चंडीगढ़। शहर के 11 सरकारी और निजी कॉलेजों में 18 अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए बुधवार तक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग को अब तक सेंट्रलाइज्ड कोर्स में मिले आवेदनों के अनुसार इस बार उम्मीदवारों का रुझान बीकॉम के बजाय बीबीए की तरफ बढ़ा है। इसी वजह से बीबीए में सीटों के मुकाबले आठ गुना से भी अधिक आवेदन मिले हैं। दाखिले के लिए उम्मीदवारों को डीएचई की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। दाखिला प्रक्रिया में सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी यानी स्पिक हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट सहयोग कर रहा है।
यूजी कोर्स में दाखिले का कार्यक्रम
आवेदन का आखिरी दिन - 28 जून
आवेदकों की सूची जारी करने का दिन - 30 जून
कॉलेजों को कमियों की जानकारी देने की समय - एक जुलाई, शाम 5 बजे
प्रोविशनल मेरिट लिस्ट जारी करने का दिन - 5 जुलाई, शाम 5 बजे
कॉलेज आवंटन के साथ प्रोविजनल लिस्ट जारी (केंद्रीकृत कोर्सेज) - 7 जुलाई, दोपहर 12.30 बजे
दाखिला शुरू - 10 जुलाई, सुबह 9 बजे
बॉक्स...
सेंट्रलाइज्ड एडमिशन स्ट्रीम सीटें
बीकॉम-1 5537
बीसीए-1 4552
बीबीए-1 4023
बीएससी नॉन मेडिकल 956
बीएससी नॉन मेडिकल कंप्यूटर सांइस (इलेक्टिव)-1 647
बीएससी मेडिकल-1 1027
बीएससी बायोटेक्रोलॉजी(ऑनर्स)-1 591
बीएससी मेड बायोटेक्रोलॉजी (इलेक्टिव) 409
बीएससी नॉन मेड इनफार्मेशन टेक्रोलॉजी 260
बीएससी मेड माइक्रोबायलॉजी (इलेक्टिव) 369
बीएससी मेड एवं नॉन मेड बायो केमिस्ट्री (इलेक्टिव)-1 154