फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले बारिश ने बढ़ाई ठंड

Fri, 01 Nov 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के ठीक पहले बारिश से ट्राइसिटी में ठिठुरन में पैदा हो गई है। वीरवार सवेरे करीब साढ़े चार बजे चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश शुरु हुई।
विज्ञापन


यह दोपहर एक बजे तक रुक-रुक कर कई इलाकों में होती रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी से चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया।

यह सामान्य न्यूनतम तापमान से करीब नौ डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री नोट किया गया जो नार्मल से दो डिग्री कम था। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 6.6 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि एयरफोर्स स्टेशन में 11.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के ही आसपास ही रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें