फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर... पहले छह महीनों में जीएसटी में छह फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज

Mon, 02 Oct 2023 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में सितंबर 2023 में 219 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ है जबकि पिछले साल सितंबर में 206 करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे। इस तरह इस साल सितंबर माह में 6 प्रतिशत अधिक जीएसटी संग्रह रहा है। वहीं, पिछले महीने भी जीएसटी संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
GST collection - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की अर्थव्यवस्था के लिए काफी अच्छी खबर है। इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह हुआ है। रविवार को सितंबर माह में हुए चंडीगढ़ में जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए गए। इस माह छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


इस बार पहले छह महीनों में ही 1369 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह हो चुका है। इस अनुसार इस वित्त वर्ष जीएसटी संग्रह 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। जीएसटी पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। वित्त वर्ष में औसतन चंडीगढ़ में 1700-1800 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह होता है। 

यह भी पढ़ें: Punjab: सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर राज्यपाल ने डीजीपी से मांगा जवाब, एसआईटी की रिपोर्ट तलब
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2023 में 219 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ है जबकि पिछले साल सितंबर में 206 करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे। इस तरह इस साल सितंबर माह में 6 प्रतिशत अधिक जीएसटी संग्रह रहा है। वहीं, पिछले महीने भी जीएसटी संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी हुई थी। अगस्त 2023 में अगस्त 2022 के मुकाबले 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले कुछ महीनों से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही है। 

चंडीगढ़ में जीएसटी रिटर्न फाइल कराने को लेकर विभाग की तरफ से सख्ती भी की जा रही है। शहर में 100 प्रतिशत जीएसटी रिटर्न हासिल करने के लिए विभाग की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। व्यापारियों को जागरूक करने के साथ ही सख्ती के लिए नोटिस भी जारी किए जाते हैं। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर में जीएसटी कलेक्शन में कमी आई थी। लेकिन अब लगातार शहर की जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जो शहर की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है।

चंडीगढ़ में इस साल जीएसटी संग्रह के आंकड़े
महीना                                जीएसटी संग्रह (करोड़ रुपये)
सितंबर 2023                                 219
अगस्त 2023                                  192
जुलाई 2023                                  217
जून 2023                                     227.06
मई 2023                                      259
अप्रैल 2023                                  255
मार्च 2023                                    202
फरवरी 2023                                188
जनवरी 2023                                  ---

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें