फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिंक, दिव्यांग व ग्रीन मतदान केंद्रों के बारे में बढ़ाएं जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान की तैयारियों को चुनाव आयोग ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तीन सदस्यीय समिति ने हरियाणा का दौरा किया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार ने चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने सभी स्वीप नोडल अधिकारियों का उनके जिले के सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में स्वीप गतिविधियों को बढ़ाने का आह्वान भी किया ताकि लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के महत्व के बारे में शिक्षित किया जा सके। उन्होंने विशेष मतदान केंद्रों जैसे पिंक, दिव्यांग, ग्रीन के संबंध में लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया और इन मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में व्यापक प्रचार करने का भी निर्देश दिया। टीम ने नोडल अधिकारियों से मतदान की सूचना के प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी स्वीप बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री पर क्यूआर कोड शामिल करने के निर्देश दिए। टीम ने फतेहाबाद जिले द्वारा थीम आधारित मतदान केंद्र बनाने के विचार की सराहना की और अन्य जिलों से भी इसी पैटर्न का पालन करने का आह्वान किया। निर्वाचन आयोग की टीम ने जिला अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार में प्रत्येक मतदाता से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदान प्रतिशत को अधिकतम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें