फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: निमंत्रण मैरिज पैलेस में आयकर का छापा, देर रात तक जारी रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। आयकर विभाग की सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह करीब छह बजे पंचकूला रोड स्थित निमंत्रण मैरिज पैलेस और मनीमाजरा स्थित उप्पल सोसाइटी में दबिश दी। निमंत्रण मैरिज पैलेस में दस सदस्यीय टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी पहुंचे और मुख्य गेट पर पहरा लगा दिया। इस दौरान किसी को भी न तो अंदर जाने दिया गया और न ही बाहर निकले दिया गया। आयकर टीम दिनभर जांच में जुटी रही। देर रात खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी। बताया जा रहा है कि आयकर टीम मैरिज पैलेस के मालिक की संपत्ति की जांच में जुटी है। प्रॉपर्टी के कागजात खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मनीमाजरा की उप्पल मार्बल सोसाइटी में मैरिज पैलेस के मालिक के कुछ फ्लैट्स हैं, वहां पर भी आयकर टीम सुबह से जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य शहरों में भी आयकर की टीमें जांच में जटी हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, आयकर टीम में दो सीआरपीएफ जवानों समेत करीब दस लोग सिविल कपड़ों में मंगलवार सुबह निमंत्रण मैरिज पैलेस में दाखिल हुए और वहां मौजूद सभी लोगों को रोककर एक जगह बैठा दिया और जांच शुरू कर दी। मैरिज पैलिस के अंदर छह लोग मौजूद हैं, जिन्हें पूरे दिन बाहर नहीं जाने दिया गया और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को मैरिज पैलेस के अंदर दाखिल होने दिया गया। दबिश और जांच से मैरिज पैलेस के बाहर मौजूद वर्करों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि अंदर मौजूद लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी आयकर विभाग की ओर से अंदर ही की जा रही है। दबिश करने आए किसी भी अधिकारी या मुलाजिम ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की। मेन गेट पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों में से भी किसी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें