चंडीगढ़। सरकारी मॉडल हाई स्कूल (जीएमएचएस), सेक्टर-25 में बुधवार को वेस्ट से बेस्ट थीम पर तैयार मेटैलिक वाल म्यूरल का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर बिंदु अरोड़ा ने कला कार्य का उद्घाटन किया। यह म्यूरल स्कूल के कला शिक्षकों राकेश सहोता और शेख मोहम्मद द्वारा तैयार किया गया है और स्कूल के प्रधानाचार्य राजिंदर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इस कलाकृति में रचनात्मकता, पर्यावरण जागरूकता और स्थायित्व का संदेश उजागर किया गया है।