फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिवालिक एनक्लेव में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन

Mon, 25 Aug 2025 01:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनीमाजरा। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने मनीमाजरा के शिवालिक एनक्लेव में 20 सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के निवासियों ने सांसद का स्वागत किया। सांसद मनीष तिवारी ने शिवालिक एनक्लेव के निवासियों की हर समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यहां के निवासियों की हर छोटी-बड़ी समस्या मेरे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि यह निवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करेगा। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने संबोधन में सांसद कोष से किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि वे लोकसभा में चंडीगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों को नियमित रूप से उठाते हैं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस मौके पर एचएस लक्की, जिला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो, ब्लॉक प्रधान संजीव गाबा, पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, पूर्व मेयर गुरचरण दास काला, पूर्व मेयर राजकुमार गोयल, कांग्रेस नेता केआर महाजन, वसीम मीर, इमरान मंसूरी, चंडीगढ़ व्यापार मंडल प्रधान संजीव चढ्ढा, क्राफ्ड चेयरमैन पूरी, डॉक्टर रंधावा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इन नेताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास और सांसद के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



निवासियों ने रखी गंदे पानी और सुविधाओं की मांग
लोगों ने तिवारी को बताया कि शिवालिक एनक्लेव में गंदे पानी की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है जिसका समाधान प्रशासन ने अभी तक नहीं किया। क्षेत्र में कोई ऐसी सुविधा या संपत्ति नहीं है जिस पर निवासियों को गर्व महसूस हो। निवासियों ने सीनियर सिटीजन क्लब के लिए जमीन आवंटन की मांग भी उठाई। सभा का आयोजन शिवालिक एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आरडी शर्मा, चेयरमैन आरडी शर्मा, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट जगदीश शर्मा, वाइस प्रधान आरएम भल्ला, सेक्रेटरी वरिंदर गुप्ता, विनित गांधी, एचएच शर्मा, अमित, नरेंद्र बंसल, लवजीत सिंह, राजेश सिंगला, एमपी सतेजा, रजिंदर ठाकुर और उनकी टीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें