फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 की दूसरी काउंसलिंग में 28 सीटों पर मिला प्रवेश, 14 रही खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में सोमवार को एमडी-एमएस की दूसरी काउंसलिंग में 28 सीटों पर चयनित अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं, दूसरी काउंसलिंग के बाद भी 14 सीटें खाली रह गईं। इस दौरान 16 अभ्यर्थियों ने इंस्टीट्यूशनल पूल और 12 ने यूटी पूल के तहत प्रवेश लिया। चिंता की बात यह है कि पहली बार जीएमसीएच 32 में पहली और दूसरी काउंसलिंग के बाद भी एमडी-एमएस में सीटें खाली रह गई हैं। इतना ही नहीं, अगले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा में होने वाली काउंसलिंग के बाद अभी और सीटें छोड़े होने का डर सता रहा है। इस स्थिति पर कॉलेज के फैकल्टी का कहना है कि अगर मापअप राउंड के बाद भी सीट खाली रह जाती है तो कॉलेज की ग्रेडिंग डाउन होगी। बता दें कि एमडी-एमएस प्रवेश प्रक्रिया में किए गए बदलाव को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर केस पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग की ओर से काउंसलिंग की प्रक्रिया में किए गए बदलाव के कारण इस बार एमडी-एमएस में चंडीगढ़ के मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्र अपनी पसंद के विषय में सीट नहीं ले पा रहे हैं। इस कारण कुछ छात्र अगले साल फिर नीट देने का निर्णय ले चुके हैं। वहीं कुछ छात्रों ने न चाहते हुए भी अपनी पसंद के इतर के विषय में एडमिशन लिया है। वहीं, कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि मापअप पर राउंड के लिए जीएमसीएच 32 में कभी भी इतनी ज्यादा सीटें खाली नहीं रही हैं। इससे कॉलेज की छवि खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें