फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेंट सोल्जर स्कूल में बच्चों को दी मोबाइल के खतरों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 28-बी स्थित सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सहानुभूति और करुणा विषय पर सभा की। इसमें बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी गई। इसमें एक रोचक नाटक पेश किया गया, जिसमें वास्तविक जीवन के ऐसे क्षण दिखाए गए जहां सहानुभूति वास्तव में बदलाव ला सकती है। विद्यार्थियों ने कृपया, क्षमा करें और धन्यवाद जैसे शब्दों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को दैनिक जीवन में दयालु बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हिंदी कविता ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। बताया गया कि कैसे छोटे-छोटे अच्छे कर्म भी मानवीय रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं। छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया, जो एकता और स्नेह का प्रतीक था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें