चंडीगढ़। बिजनेसमैन बनने की चाह में युवक नशा तस्कर बन गया। वह खुद नशे नहीं करता, लेकिन दूसरों को महंगे दामों पर युवाओं को हेरोइन तस्करी करनेे का काम करता था। मनीमाजरा थाना पुलिस ने बीती रात को दमनप्रीत निवासी कुराली को आठ ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उसने प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा किया है। आरोपी के खिलाफ जांच टीम ने कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया है। आरोपी दमनप्रीत के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में तीन चोरी और एक एनडीपीएस का मामला दर्ज है।
जानकारी के अनुसार आरोपी दमनप्रीत ड्रग्स की सप्लाई देने के लिए मनीमाजरा में आया था। लेकिन सूचना पाते ही पुलिस ने पहले ही नाकेबंदी कर दी। आरोपी युवक जैसे ही पुलिस के नजदीक पहुंचा तो उसने भागनेे का प्रयास किया, लेकिन जांच टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ मनीमाजरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 1 ग्राम हीरोइन 1200 में खरीदकर उसे 3500 रुपये में बेचता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बॉर्डर एरिया से ड्रग्स लाता था। शुरू में जब ड्रग्स लेने उनके पास गया था तब उसे 25 ग्राम ड्रग्स उसे बिना पैसे लिए बेचने के लिए दी थी। उसने 25 ग्राम ड्रग्स बेचकर पैसे ड्रग तस्कर को दे दिए और अपना कमीशन ले लिया। इसके बाद अगली बार उसने ड्रग्स बढ़कर उसे बेचने के लिए दी। आरोेपी ने बताया कि वह बिजनेसमैन बनना चाहता था।