फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य संकट में, मलोया में सैकड़ों बच्चों को नहीं मिल रहा है दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया के तीन सरकारी स्कूलों में पहली से दसवीं तक की कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चे चक्कर लगा रहे हैं। आलम यह है कि सरकारी स्कूल आरसी-1, आरसी-2 और गांव के स्कूल में सैकड़ों दाखिला एप्लीकेशन होल्ड पर हैं। मलोया के स्कूलों में पहले ही एक कक्षा में 90 से 100 के करीब छात्र एक कक्षा में बैठ रहे हैं। बर्डन ज्यादा होने के कारण स्कूल सिर्फ दाखिला अर्जी ले रहे हैं, लेकिन बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। अभिभावक शिक्षा विभाग के दफ्तरों के तक के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन ने बीते दिनों कॉलोनी नंबर-4 के लोगों को मलोया में शिफ्ट किया है लेकिन प्रशासन बच्चों के लिए स्कूल की शिक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करना ही भूल गया। मलोया में कॉलोनी नंबर-4 से सैकड़ों लोग विस्थापित होकर आए। अभिभावक राजिंदर, विकास और हरिंदर ने बताया कि पहले उनके बच्चे सेक्टर-29, 30 और 28 के सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते थे। जब कॉलोनी शिफ्ट हुई तो स्कूलों ने कहा कि आप का निवास मलोया में है वहां के नजदीकी स्कूल में दाखिला दिलाएं, लेकिन मलोया में आने के बाद स्कूल में उनके बच्चों को दाखिला नहीं मिल रहा है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि पहले ही उनके पास बच्चे तय संख्या से अधिक है इसलिए वे और दाखिले नहीं दे सकते हैं।
सरकारी स्कूल आरसी-1 में कई कमरे खाली
मलोया स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि सरकारी स्कूल आरसी-1 में नौंवी से बारहवीं तक की कक्षाएं लगाई जाती हैं। स्कूल में तकरीबन 60 के करीब कमरे हैं। बड़ा स्कूल है इसलिए अभी लगभग 40 के करीब कमरे खाली है लेकिन वहां नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू नहीं की जा रही है और ना ही नौवीं से बारहवीं के बच्चों को मलोया के अन्य दोनों स्कूलों से वहां शिफ्ट किया जा रहा है। अभी मलोया के गांव और आरसी-2 के स्कूल में एक कक्षा में 90 से 100 के करीब बच्चों को बैठाया जा रहा है। स्कूल के आधे बच्चों को शिफ्ट करने की जरूरत है। विभाग के पास शिक्षकों की कमी होने के कारण आरसी-1 के स्कूल में बच्चे शिफ्ट नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स :
मलोया में बच्चों के दाखिले की ली जाएगी रिपोर्ट
मलोया के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिले में आ रही समस्याओं की शिकायत नहीं पहुंची है। मलोया के तीनों स्कूलों से दाखिले में आ रही परेशानियों और व्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। विभाग सभी बच्चों को दाखिला दिलवाने की कोशिश करेगा। - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें