फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फाजिल्का में सीमा पार से आए 21 अत्याधुनिक पिस्तौल, 310 कारतूस व 2.1 किलो हेरोइन पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीएसएफ और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई, धुंध का फायदा उठाने की कोशिश विफल
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। फाजिल्का जिले में सीमा पार से हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फरीदकोट और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में गांव तेजा रुहेला स्थित सीमा चौकी (बीओपी) जीजी-3 क्षेत्र से 21 अत्याधुनिक पिस्तौल, 2.1 किलोग्राम हेरोइन, बड़ी संख्या में मैगजीन और 310 कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने वीरवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान आधारित तस्करों ने जीरो लाइन पार कर रात के अंधेरे और घनी धुंध का लाभ उठाते हुए भारतीय क्षेत्र में हथियारों और हेरोइन की खेप भेजने का प्रयास किया। सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देख बीएसएफ के सतर्क जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और कई राउंड फायर किए, जिससे तस्कर सीमा पार भागने को मजबूर हो गए।
इसके बाद बीएसएफ और काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान हथियारों और नशीले पदार्थों का यह बड़ा जखीरा बरामद किया गया। एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर बीएसएफ फाजिल्का के साथ मिलकर विशेष रणनीति के तहत यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

नेटवर्क खंगालने में जुटी एजेंसियां
डीजीपी ने बताया कि बरामद खेप से जुड़े स्थानीय तस्करों की पहचान की जा रही है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि सीमा पर निगरानी और सख्त की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी कोशिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।
विज्ञापन

क्या-क्या मिला
हेरोइन : 2.1 किलोग्राम। पिस्तौल : 21, ग्लॉक : 11 (22 मैगजीन) बरेटा : 1 (1 मैगजीन) जिगाना : 5 (10 मैगजीन) नोरिन्को : 3 (5 मैगजीन) गफ्फर सिक्योरिटी (एमपी-5 टाइप) : 1। कारतूस : 310 (9 एमएम)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें