चंडीगढ़। सेक्टर 18 स्थित न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर 18 में शुक्रवार से सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप की शुरूआत हुई। पहले दिन लड़के और लड़कियों के वर्ग में मुकाबले खेले गए। लड़कों के वर्ग में जेसीसी ने एसडी कॉलेज को 65-28 से हराया। विजेता टीम से रविंदर ने 13 अंक बटोरे। दिन के अन्य मुकाबलों में राइजिंग स्टार क्लब ने डायमंड बास्केटबॉल क्लब को 68-33 से हराया। विजेता टीम के लिए मुख्य स्कोरर पराग रहे जिन्होंने 14 अंक बनाए। डायमंड बास्केटबॉल क्लब ने चंडीगढ़ किंग्स क्लब को 57-40 से हराया। विजेता टीम के लिए कुलविंदर ने 16 अंक बनाए। लायन बास्केटबॉल क्लब ने ए एलीट क्लब को 83-72 से हराया। विजेता टीम से अज्जू ने 21 अंक बनाए।