चंडीगढ़। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सोमवार को 163 दर्ज किया गया। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के मुताबिक पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली के अलावा कंस्ट्रक्शन साइट्स और सड़कों के मरम्मत कार्य के चलते भी वायु का प्रदूषण स्तर में इजाफा देखा गया है। पिछले दो हफ्ते से शहर में एक्यूआई लेवल 100 से ऊपर बना हुआ है। शहर के तीनों स्टेशन की अगर बात करें तो सेक्टर-22 के स्टेशन पर एक्यूआई लेवल 148, सेक्टर-25 के स्टेशन पर 157 और सेक्टर-53 में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण एक्यूआई 162 दर्ज किया गया। इस महीने दो और 3 नवंबर को एक्यूआई 200 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया था। चंडीगढ़ के पड़ोसी शहर पंचकूला में एक्यूआई पुअर कैटेगिरी में 205 दर्ज किया गया।