फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र-गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किशोर लड़कियों के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्र गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20/बी में तय समय 9 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया। यहां टीकाकरण के लिए पहुंचीं युवतियां काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। टीकाकरण के लिए यहां साढ़े 8 बजे से लड़कियां पहुंच गई थीं। कई किशोरियां टीका लगवाने से डर रही थीं, लेकिन टीका लगने के बाद उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। बच्चे अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे थे। लड़कियों का टीकाकरण केंद्र होने के बावजूद कुछ लड़के भी यहां टीका लगवाने पहुंचे, जिन्हें मना नहीं किया गया। 10 बजे तक केवल चार किशोरियों और एक किशोर ने यहां टीका लगवाया। 11 बजे के बाद यहां टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है। केवल पंजीकरण करवाने वालों को ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्र के बाहर एंबुलेंस तैनात हैं। टीकाकरण के बाद सभी को 30 मिनट निगरानी में रखा जा रहा है। अभिभावकों को केंद्र के बाहर की रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें