फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गांव दरिया में बन रहा था अवैध होटल, प्रशासन ने तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव दरिया में होटल के लिए एक इमारत का निर्माण किया जा रहा था। इसे रविवार को प्रशासन की तरफ से तोड़ दिया गया। एसडीएम ईस्ट की तरफ से अवैध रूप से बनाई जा रही इस इमारत के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद ही रविवार को एसडीएम ईस्ट नितीश सिंगला की अगुवाई में इंफोर्समेंट विंग ने इस बिल्डिंग को गिराने के लिए एक विशेष ड्राइव चलाई। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस भी तैनात था। डीसी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि पेरीफेरी में अवैध निर्माण के खिलाफ विभाग की तरफ से जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पेरीफेरी में किसी भी तरह का निर्माण न किया जाए। अगर अवैध निर्माण का कोई भी मामला सामने आएगा तो विभाग की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम जैसे ही रविवार को दरिया में पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ लोगों ने ड्राइव का विरोध करने का भी प्रयास किया लेकिन विभाग के आगे उनकी एक नहीं चली। पेरीफेरी कंट्रोल एक्ट के तहत एसडीएम ईस्ट की तरफ से पिछले एक सप्ताह में 30 के करीब अवैध निर्माण हटाने के आदेश जारी किए गए हैं और बाकी आदेश में भी जल्द ही विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें