चंडीगढ़। आईआईएम अमृतसर ने एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम शुरू किया है। इसके लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आईआईएम के प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रोग्राम छात्रों को रोजगार के नए रास्ते दिखाएगा। उद्योगों की जरूरतों से अवगत कराएगा। यह कोर्स व्यावसाइयों के व्यापार को भविष्य में होने वाले बदलाव से भी सुरक्षा प्रदान करेगा। जरूरत के अनुसार सप्ताह के बीच भी शाम को कक्षाएं हो सकती हैं। कोर्स की अविधि 750 घंटे की होगी, जिसमें इंडस्ट्री के लिए कई उचित इलेक्टिव कोर्सेज शामिल होंगे।