चंडीगढ़। आईजीपीएल भारत क्लासिक के तीसरे राउंड के बाद चंडीगढ़ के करणदीप कोचर 7-अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 10वें स्थान पर बने हुए हैं। तीसरे दिन कोचर ने 2-अंडर 70 का कार्ड खेला। मोरक्को में आयोजित टूर्नामेंट में तेज हवाओं ने एक बार फिर खिलाड़ियों को चुनौती दी। विश्वभर से बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे है। तीसरे राउंड में कोचर ने तीसरे और छठे होल पर बेहतर खेला। इसके बाद 13वें होल पर बोगी के बाद 16वें पर सटीक शॉट्स से चूक गए। जिससे उन्होंने दिन का खेल 70 पर खत्म किया।