चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपना 34वां दीक्षांत समारोह वर्चुअल माध्यम से कराने का फैसला लिया है। इग्नू का दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। विश्वविद्यालय इस बार 235000 से अधिक सफल छात्रों को डिग्री डिप्लोमा और प्रमाणपत्र प्रदान करेगा। इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि के तौर पर रहेंगे और दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह की कार्यवाही का सीधा प्रसारण इग्नू के ज्ञान दर्शन चैनल और इग्नू के फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है।