फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अपने गार्डन-पार्क, फूलों को करते हैं प्यार तो रोज फेस्टिवल में जीत सकते हैं पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 23 से 25 फरवरी के बीच होने जा रहे हैं रोज फेस्टिवल के लिए नगर निगम ने बेस्ट नेबरहुड पार्क, गार्डन, राउंड अबाउट, स्कूल आदि के लिए एंट्रीज आमंत्रित की है। कोई भी व्यक्ति कैटेगरी में अंतर्गत आवेदन कर सकता है। विजेताओं को रोज फेस्टिवल के दौरान पुरस्कृत किया जाता है।52वें रोज फेस्टिवल के लिए नगर निगम की तरफ से जोर-जोर से तैयारी चल रही है। इस बार भी सेक्टर-16 के रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल होगा और लेजर वैली में झूले और खाने पीने के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल में हर साल कई तरह के अवार्ड भी दिए जाते हैं। इसमें मुख्य रूप से बेस्ट नेबरहुड पार्क, बेस्ट गार्डन, राउंड अबाउट, कैंपस, स्कूल, कॉलेज, फ्लावर अरेंजमेंट, कट फ्लावर, रंगोली, रोज किंग और रोज क्वीन की प्रतियोगिता शामिल है। इन सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को फॉर्म भरना पड़ेगा जो सेक्टर-16 के रोज गार्डन के में गेट पर भी उपलब्ध है और लोग नगर निगम की वेबसाइट से भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एंट्री फॉर्म सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे तक उपलब्ध होगा। किसी भी तरह की जानकारी के लिए लोग 0172-5021628 और 99153-11776 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


रोज किंग और रोज क्वीन प्रतियोगिता में भी ले सकते हैं हिस्सा
नगर निगम के साथ जिन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने एमओयू साइन किया है और उनकी तरफ से जो पार्क मेंटेन किए गए हैं, वह बेस्ट नेबरहुड पार्क की कैटेगरी में प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। सोमवार को आवेदन का आखिरी दिन है और मंगलवार को जज किया जाएगा। बेस्ट गार्डन, राउंड अबाउट, कैंपस, स्कूल, कॉलेज के लिए 20 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है और 21 फरवरी को जजिंग होगी। पॉटेड प्लांट्स के लिए 21 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा और 22 फरवरी को जजिंग होगी। फ्लावर अरेंजमेंट, कट फ्लावर्स और रंगोली के लिए 22 फरवरी का आवेदन किया जा सकेगा और 23 फरवरी को जजिंग होगी। रोज किंग और रोज क्वीन कंपटीशन के लिए भी 22 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा और 24 फरवरी को सुबह 11:00 बजे विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

आखिरी दिन गायक अंकित तिवारी देंगे प्रस्तुति
रोज फेस्टिवल के तीनों दिन म्यूजिकल नाइट्स होंगे। 23 फरवरी को इंटरनेशनल आर्टिस्ट की इंस्ट्रूमेंटल परफॉर्मेंस होगी। 24 फरवरी को पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला और 25 फरवरी को बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा तीनों दिन गार्डन के अंदर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के लोक कलाकारों की भी परफॉर्मेंस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें