फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विवेक जोशी केंद्र से नहीं लौटे तो सुधीर राजपाल को मिल सकता है मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यदि विवेक जोशी हरियाणा वापस नहीं आते हैं तो नए मुख्य सचिव 1990 बैच के सुधीर राजपाल होंगे। जोशी के बाद राजपाल ही वरिष्ठ अधिकारी हैं। इनके बाद डॉ. सुमिता मिश्रा भी दावेदार हैं। इसी बैच के अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण और राजा शेखर वुंडरू मुख्य सचिव बनने की दौड़ में हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि, एक लॉबी उन्हें एक्सटेंशन दिलाने की कोशिश कर रही है। खुद पूर्व प्रधान सचिव राजेश खुल्लर उनको एक्सटेंशन दिलाना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें सेवा विस्तार मिलने की उम्मीद कम है। टीवीएसएन प्रसाद के स्थान पर केंद्र में गए आईएएस विवेक जोशी कार्यभार संभाल सकते हैं। जोशी पीएम मोदी के विश्वस्त अधिकारियों में शामिल हैं। विवेक जोशी केंद्र में वित्त मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं। अब वह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी देख रहे हैं। हरियाणा में वे गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ रह चुके हैं। 2010 से लेकर अब तक कई अहम विभागों में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें