फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संसोधित वेतनमान जारी नहीं किया, तो होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से पुटा एग्जीक्यूटिव बॉडी की बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पुटा सदस्यों ने सातवें पे कमीशन को लागू कर वेतन उसके अनुसार जारी करने की मांग पर भी चर्चा की। इस मुद्दे को लेकर पुटा की ओर से प्रदर्शन किया गया था, इसके बाद वीसी दफ्तर से सातवें पे कमीशन को जारी करने को लेकर पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद पीयू प्रशासन की ओर से संशोधित वेतन जारी नहीं किया जा रहा। अगर इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया तो पुटा शिक्षकों के साथ मिलकर इस माह प्रदर्शन करने के लिए एकजुट होगी।
विज्ञापन

पुटा की ओर से लगातार मांग रखने के बावजूद पीयू की ओर से शिक्षकों की कैस प्रमोशन का मुद्दा नहीं सुलझाया गया है। फैकल्टी डीन के चुनाव स्थगित करने के कारण अब कैस प्रमोशन में देरी हो रही है। इसके अलावा अकादमिक और शोध में भी बिना डीन के नुकसान हो रहा है। पुटा की ओर से यह मुद्दे आगामी 17 जनवरी को होने जा रही जीबीएम में भी रखे जाएंगे।
वरिष्ठ शिक्षकों को दिए जाएं सेवानिवृत्ति फायदे : पुटा ने बैठक में वरिष्ठ व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की। कहा कि शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद समय से रिटायरमेंट फायदे नहीं दिए जा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पीयू प्रशासन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की अर्नड लीव, चाइल्ड केअर लीव आदि की फाइलों को लटकाया जा रहा है, इस पर समयबद्ध तरीके से काम करने के मुद्दे को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें