फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: परिवार की सालाना आय 4.5 लाख से कम है तो विद्यार्थी सीएसएसएस छात्रवृति के हकदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले वह विद्यार्थी जिनके परिवार की सालाना आय 4.5 लाख से कम है वह केंद्रीय सेक्टर छात्रवृत्ति योजना (सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप-सीएसएसएस) के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति मिलने पर विद्यार्थी को पढ़ाई खर्च के लिए पहले तीन साल 12000 रुपये प्रति वर्ष और चौथे, पांचवें साल में 20,000 प्रतिवर्ष मिलेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित छात्रवृति हर साल करीब 82000 विद्यार्थियों को मिलती है। सत्र 2024-25 में नई छात्रवृति और नवीनीकरण के लिए छात्र स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर छात्रवृत्ति संबंधी अन्य जानकारी उपलब्ध है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर है और विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन को अपने शैक्षणिक संस्थान से सत्यापित करवाना होगा। फॉर्म सत्यापित न करने पर उसे अमान्य माना जाएगा। छात्रवृत्ति के पैसे लाभार्थी विद्यार्थियों के बैंक खाते में आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें