चंडीगढ़ में एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें
चंडीगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर। अगर आपको एटीएम में पैसे नहीं मिल रहे तो आप इन दो जगहों से निकाल सकते हैं। शहर में अब बैंकों के साथ-साथ सेक्टर 20 और सेक्टर 52 के पेट्रोल पंप से भी कार्ड स्वाइप कर कैश निकाल सकते है।
फिलहाल शहर में एच पी के दो पेट्रोल पंपों पर पीओएस लगे है। कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर अविनाश सिंह डोगरा ने बताया कि कंपनी के शहर में 11 पेट्रोल पंप हैं। धीरे धीरे सभी पर पीओएस लगाए जाएंगे और कार्ड स्वाइप कर कैश दिया जाएगा।
सेक्टर 20 में बुधवार को ही पीओएस लग गया था। वहां पहले दिन एक लाख रुपये लोगों को दिए गए है। जबकि सेक्टर 52 के पंप पर वीरवार को मशीन लगी है। यहां भी अभी फिलहाल एक लाख तक का कैश लोगों को दिया जा रहा है।