फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बर्फीली हवाओं ने रात का तापमान और गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहाड़ों से ठंडी हवाओं के चलने से रातें सर्द हो गई हैं। शहरों के न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शुक्रवार रात पंचकूला का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, यमुनानगर का न्यूनतम तापमान 6.2 और हिसार का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का तापमान 20 डिग्र्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। राज्य का सबसे अधिकतम तापमान नारनौल का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य में फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। राज्य में कुछ जगहों पर हल्का व कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा छा सकता है। 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। जब यह पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाएगा तो उसके बाद पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं तापमान में और गिरावट ला सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें