फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh New DC: IAS निशांत यादव ने संभाला चंडीगढ़ के डीसी का कार्यभार, पहली बार में क्रैक किया था एग्जाम

Fri, 08 Nov 2024 03:42 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कैडर के युवा आईएएस अधिकारी निशांत कुमार यादव चंडीगढ़ के नए डीसी बने हैं। उन्होंने शुक्रवार को चंडीगढ़ में ज्वाइन कर कार्यभार भी संभाल लिया है। निशांत यादव इससे पहले गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर थे। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ के नए डीसी निशांत कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के नए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) आईएएस निशांत यादव ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। निशांत यादव तीन साल तक चंडीगढ़ के उपायुक्त रहेंगे। इससे पहले वे गुरुग्राम में बतौर डिप्टी कमिश्नर थे। चंडीगढ़ के पूर्व डीसी विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया था। विनय प्रताप सिंह हरियाणा कैडर 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं। 
विज्ञापन


निशांत कुमार यादव एक युवा आईएएस अधिकारी हैं। वो हरियाणा कैडर 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनकी उम्र 34 वर्ष है। आईएएस निशांत यादव आईआईटी पासआउट भी हैं। उन्होंने आईआईटी-दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करते हुए निशांत यादव ने 23 साल की उम्र में अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी।

निशांत यादव को कुशल-कर्मठ और क्षमतावान अफसरों में गिना जाता है। इससे पहले आईएएस निशांत कुमार यादव गुरुग्राम के डीसी थे। शुक्रवार को उन्होंने चंडीगढ़ में ज्वाइन कर अपना कार्यभार संभाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें