तेजस की मारक क्षमता को बढ़ाया जा रहा
स्वदेशी फाइटर जेट तेजस के कई वेरिएंट डेवलप किए जा रहे हैं। मकसद इसकी मारक क्षमता को बढ़ाना है। नई तकनीकों से लैस कर इसके वेपन सिस्टम को इंटीग्रेट किया जा रहा है जिससे इसकी मारक क्षमता मौजूदा समय के एडवांस विमानों से कहीं अधिक हो सके। इसे एडवांस रडार सिस्टम भी लैस किया जा रहा है। हालांकि अभी यह 4.5 जेनरेशन का विमान है लेकिन इसकी कई खूबियां पांचवीं पीढ़ी के जेट के समान है। 12 तेजस एमके-1ए विमानों ने अपनी पहली उड़ान पूरी कर ली है। इसके एडवांस वर्जन एमके-2 पर भी काम जारी है। यह पहले वर्जन से ज्यादा ताकतवर होंगे। तेजस की युद्धक क्षमता को निखारने, अधिक गति प्रदान करने और पेलोड क्षमता को बढ़ाने की दिशा में भी काम चल रहा है।