चंडीगढ़। सेक्टर-39 में आई-20 कार सवारों ने एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित व्यक्ति पांच हजार रुपये अपने किसी जानकार को देने जा रहा था। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता राजिंदर ने बताया कि वह मोहाली के खिदराबाद स्थित बरसलपुर में रहता है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने किसी जानकार को रुपये देने जा रहा थे। सेक्टर-39 थाने से कुछ दूर पहुंचा तो आई-20 कार सवारों ने पर्स छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के कार का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।