फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हैदराबाद ने पहली पारी में बनाए 332 रन, चंडीगढ़ की शुरुआत लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी के खेले जा रहे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को शुरू हुए कूच बिहार ट्रॉफी एलीट ग्रुप मुकाबले में हैदराबाद ने पहली पारी में 332 रन बनाकर मेजबान चंडीगढ़ पर दबाव बना दिया। जवाब में चंडीगढ़ की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाए। चंडीगढ़ अभी हैदराबाद से 310 रन पीछे है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज चार रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद शेख रेहान ने 143 गेंदों पर 78 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। एम दुर्गा उज्ज्वल ने 68 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। आदित्य जव्वाजी ने 58 और वेद रेड्डी ने 46 रन का योगदान दिया। इन पारियों की मदद से हैदराबाद ने 75.2 ओवर में 332 रन बनाए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की ओर से गगनप्रीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 106 रन देकर चार विकेट हासिल किए। ईशांत रावत और श्रेष्ठ दुग्गल को दो-दो विकेट मिले, जबकि विवेक पुंडीर और रुपेश यादव ने एक-एक विकेट लिया।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। रुपेश यादव छह और ईशांत रावत चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दिन का खेल खत्म होने तक मीत दहिया सात और मार्कंडेय पंचाल दो रन बनाकर क्रीज पर थे।
विज्ञापन

बॉक्स : शेख रेहान की पारी ने संभाली हैदराबाद की टीम
हैदराबाद ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी की। शेख रेहान ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए। वहीं एम दुर्गा उज्ज्वल ने 68 और आदित्य जव्वाजी ने 58 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें