फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मैनेजर पति की मौत, पांच घंटे बाद रेल ट्रैक पर पत्नी की सिर कटी लाश मिली

Mon, 30 Dec 2019 09:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
पति-पत्नी दोनों की मौत।
विज्ञापन

रोहतक से पानीपत लौट रहे सैमसंग कंपनी के डीलर सपोर्ट मैनेजर की सड़क हादसे में शनिवार की रात मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुन आहत पत्नी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सड़क हादसे के ठीक साढ़े पांच घंटे बाद जाटल रोड रेलवे फ्लाईओवर नीचे ट्रैक पर पत्नी की सिर कटी लाश मिली। सिविल अस्पताल में दंपती का पोस्टमार्टम कराया गया और दोनों का एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


सैमसंग कंपनी के मैनेजर गांधी कालोनी पानीपत निवासी रवींद्र कश्यप (39) काम से रोहतक गया था और शनिवार की रात पानीपत लौट रहा था। रोहतक से लौटते वक्त रात करीब 10 बजे पत्नी सुमन (35) को कॉल कर बताया था कि वह आ रहा है। करीब दो घंटे से अधिक बीते जाने पर भी जब रवींद्र घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने लगातार कई कॉल किए लेकिन कॉल उठाई नहीं गई। 

उधर, रात करीब साढे़ 11 बजे घर से करीब चार किलोमीटर पहले बिंझोल गांव के मोड़ के पास रवींद्र का एक्सीडेंट हो गया था। उसकी कार के समाने अचानक एक गोवंश आ जाने से संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


राहगीरों ने रवींद्र के फोन से परिजनों को सड़क हादसे की सूचना दी और उसे नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी बगैर बताए घर से निकल गई। सुबह छह बजे सुमन का शव जाटल रोड रेलवे फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला। उसका सिर धड़ से अलग था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें