फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीवरेज इंप्लॉईज यूनियन की भूख हड़ताल 101वंे दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के वाटर वर्क्स पर सीवरेज इंप्लाईज यूनियन की ओर से मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल जारी है। वीरवार को भूख हड़ताल 101वें दिन में प्रवेश कर गया। हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए को-आर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सुखबीर सिंह खजांची किशोरी लाल, उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, आिद भूख हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन

सीवरेज इंप्लाइज यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार एवं को-ऑर्डिनेशन कमेटी प्रधान सतिंदर सिंह एवं महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबे समय से जायज मांगें लंबित पड़ी हैं। संबंधित विभाग एवं चंडीगढ़ नगर निगम को बार-बार लिखित आवेदन दिया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें