फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः टैक्सटाइल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बिल्डिंग की दीवारें तोड़कर घुसे दमकल कर्मचारी

Mon, 09 Mar 2020 11:52 AM IST
खुशबू गोयल वरिंदर राणा, लुधियाना
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड स्थित शॉल फैक्टरी में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे आग लग गई। पहले मुलाजिमों ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में दमकल विभाग को करीब दस बजे सूचना दी गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां किसी तरह संकरी गलियों से होते हुए फैक्टरी तक पहुंची। इसके बाद दीवारों को तोड़ कर पर डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक रजिंदर पाल ने बताया कि चंडीगढ़ रोड पर बेअंत पुरा मोहल्ले में उनकी अजय टेक्सटाइल के नाम पर फैक्टरी है। फैक्टरी शॉल तैयार करने का काम किया जाता है। फैक्टरी में दिन रात शिफ्ट में काम चलता है। सुबह लगभग नौ बजे जैसे दूसरी शिफ्ट के मुलाजिम फैक्टरी पहुंचे तो उन्होंने गोदाम में धुआं उठते दिखाई दिया। सभी मुलाजिमों ने शोर मचा दिया। 

वह खुद भी मौके पर पहुंच गए। पहले सभी मुलाजिमों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। कोई बात नहीं बनती देख दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।
विज्ञापन

 
दमकल विभाग के अधिकारी हरीश चंदर ने बताया कि उन्हें दस बजे इस घटना की सूचना मिली थी। मौके पर चार गाड़ियों को भेजा गया। बेअंत नगर में गलियां इतनी संकरी है कि गाड़ियों को मौके पर पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यही नहीं जिस गोदाम में आग लगी थी, उसमें इमरजेंसी हालात के लिए दो दरवाजे तक नहीं रखे गए।

खिड़कियों को भी जाली से बंद कर रखा था। इस पर उन्हें गोदाम की दीवार को तोड़ना पड़ा। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण क्या थे, इसकी अभी जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें