फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा प्लाट अलाटमेंट केस में सनसनीखेज मोड़

Wed, 26 Feb 2014 07:12 PM IST
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा अर्बन डिवेल्पमेंट अथॉरिटी(हुडा) में डिस्क्रशनरी कोटे के तहत एक से अधिक प्लॉट अलाटमेंट में गड़बड़ियों के मामले में गंभीर मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


इस मामले का पहला शिकायतकर्ता गुड़गांव निवासी एसके शर्मा हाईकोर्ट पहुंच गया है । उन्होंने हाईकोर्ट में कहा कि उनकी शिकायत पर ही धर्म सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जमानत के लिए धर्म सिंह ने यहां याचिका दाखिल की है।

उन्होंने कहा कि केस उजागर होने के बाद उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि कोई भी उनका कत्ल कर देगा, क्योंकि कई लोग इस मामले में प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत केंद्रीय गृह विभाग, राज्य गृह विभाग, डीजीपी और गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर से की, लेकिन अभी तक उनकी सुरक्षा की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें