फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एचएसएससी का कोरम पूरा, आयोग को मिले तीन और नए सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अब चेयरमैन समेत कुल पांच सदस्य, लंबित भर्तियों में आएगी तेजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में तेजी लाने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को पुनर्गठित कर दिया है। आयोग के चेयरमैन और दो सदस्यों के अलावा अब सरकार ने तीन और नए सदस्य और बनाए हैं। सोमवार को तीनों सदस्य आयोग में अपनी नियुक्ति देंगे। अब आयोग का कोरम पूरा हो गया है, इसलिए सरकार के दिशा निर्देश पर लंबित भर्तियों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। तीन नए सदस्यों के नामों की घोषणा शुक्रवार की गई थी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए। आयोग के तीन नए सदस्यों में करनाल निवासी कपिल अत्रेजा, जगाधरी निवासी अमर सिंह और गुरुग्राम निवासी भूपिंदर चौहान के नाम शामिल हैं। इससे पहले सुभाष चंद्र और साधू राम जाखड़ को आयोग में सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। गौर हो कि 8 जून को एडवोकेट हिम्मत सिंह ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी और कमीशन का कार्यभार संभाला था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष व 6 सदस्य होते हैं। अब आयोग के पास पदाधिकारियों का कोरम पूरा हो गया है। चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि नए सदस्यों के आने से आयोग की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी। सदस्यों के सहयोग से भर्तियों को पूरा करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें