फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया-डेंगू से कैसे निपटें : नहीं मिला फंड, पांच माह से लटका एक करोड़ का प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव अभयपुर में संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए एक करोड़ के पाइपलाइन का एस्टीमेट बनाया गया है, लेकिन पांच माह बाद भी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को डायरिया और डेंगू सहित अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है। अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। अभयपुर में पिछले साल नवंबर माह में डायरिया फैल गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। साढ़े तीन सौ मामले सामने आए थे। पिछले साल डेंगू के भी इस एरिया से करीब सौ से अधिक मामले सामने आए थे। इसे लेकर पंचकूला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बैठक कर नवंबर माह में प्रपोजल बनाया। एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया लेकिन इसका फंड पास नहीं होने की वजह से काम लटका हुआ है। इस कारण पानी की नई पाइपलाइन नहीं बदली जा सकी है।
विज्ञापन

अभयपुर में 25 साल से नहीं बदली गई लाइन
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 से लगे अभयपुर में 25 साल से पेयजल लाइन और सीवर लाइन नहीं बदली गई है। लाइन जर्जर होने के कारण लीकेज होकर पानी का जमाव बना रहता है। इस लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भविष्य में डक्टाइल आयरन पाइप लाइन की प्लानिंग बनाई जा रही है, लेकिन इस्टीमेट का पैसा पास नहीं होने के कारण यह प्रोजेक्ट पास नहीं हो पाया है।

अभयपुर के लोगों में बना भय
अभयपुर के रहने वाले सुनील कुमार, अजय कुमार ने बताया कि पानी की पाइप लाइन ठीक नहीं होने के कारण संक्रामक बीमारी की आशंका बनी रहती है। पार्क के पास कई जगह पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है। सीवर का पानी खुला होने और पेयजल की पाइप लाइन एक साथ जुड़ी हैं। इसे लेकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट -
एचएसवीपी की ओर से इसका एस्टीमेट बना दिया गया है। तीन महीने में इसका काम पूरा किया जाएगा। जहां भी सीवर में कमी थी। उसके पाइप को रिपेयर भी किया गया है। लोगों की सुरक्षा को लेकर एचएसवीपी सतर्क रहेगा। - रोहताश हुड्डा, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें