फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज होने वाली सदन की बैठक टली, 30 को होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की 330वीं सदन की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे तय की गई थी, जिसे मंगलवार को आगे के लिए टाल दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से चार एजेंडों पर चर्चा होनी थी, जिसमें 52वें रोज फेस्टिवल के खर्च और अन्य मुद्दे शामिल हैं। नगर निगम की ओर से जारी आदेश में बैठक को टालने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन

जारी आदेश में बैठक के लिए अगली तारीफ की घोषणा नहीं की गई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बैठक 30 दिसंबर को हो सकती है। जानकारी के अनुसार नगर निगम की आयुक्त अगले कुछ दिनों के लिए शहर में नहीं हैं, जिसकी वजह से बैठक टाली गई है। उनके आने के बाद 30 को बैठक हो सकती है। इस मामले पर मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि बैठक के लिए नई तारीख तय नहीं की गई है। जल्द ही बैठक बुला ली जाएगी। 30 को बैठक नहीं हुई तो यह जनवरी माह में भी जा सकती है।
बैठक में कुल चार प्रस्ताव लाए जाने हैं। इसमें सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में फरवरी के तीसरे हफ्ते में 52वें रोज फेस्टिवल का एक करोड़ रुपये में आयोजन, 345 ड्राइवर (एलएमवी), 14 सुपरवाइजर, 5 डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक अकाउंट क्लर्क मुहैया करने के लिए नए टेंडर को अनुमति देने का एजेंडा भी लाया जाएगा। इसके अलावा पांच वाटर बाउजर टैंक खरीदने का भी एजेंडा बैठक में लाया जाएगा, जिसकी क्षमता 12000 लीटर होगी। साथ ही छह मिनी फायर टेंडर (वॉटर टैंक क्षमता 3000 से 3500 लीटर) को खरीदने का एजेंडा बैठक में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें