मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली नगर निगम की मीटिंग में में वीरवार को हाउस उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, कांग्रेसी पार्षद को बैठने के लिए उचित जगह नहीं मिली तो वह बायकॉट कर चले गए। काफी देर तक निगम के अफसर उन्हें बुलाते रहे। वहीं, जब कुलजीत सिंह बेदी चले गए तो पार्षदों का कहना था कि पार्षदों वाली जगह पर दो कुर्सियां खाली थी।
वहीं, इसके बाद सत्ताधारी कांगे्रसी-बीजेपी और विपक्ष अकाली-बीजेपी के पार्षदों ने निगम से मांग की कि पार्षदों के बैठने के लिए उपयुक्त जगह का इंतजाम किया जाए। काफी समय से वह निगम को इस बारे में कर रहे हैं। लेकिन निगम अधिकारी इस बात को हर बार हलके में ले रहे है।
जिक्रयोग है कि इससे पहले बेदी मीटिंग में भी लेट ही पहुंचे थे। करीब दो मिनट ही उन्होंने निगम में गुजारे। वह मीडिया के लिए लगी कुर्सियों में कुछ दूर के लिए बैठे। यह पहला मौका है जब कोई पार्षद उचित सीट न मिलने पर मीटिंग छोड़कर गया है।
बैठने का इंतजाम नहीं हुआ तो जमीन पर बैठेंगे
पार्षद बेदी ने कहा कि नगर निगम को चुने हुए एक साथ हो चुका है। इस दौरान मेयर के आफिस से लेकर अधिकारियों तक के नए कै बिन बनाए गए। लेकिन पार्षदों को अभी तक भी बतना सम्मान नहीं दिया जा रहा है।
वह कई बार इस मुद्दे को निगम अधिकारियों के समक्ष उठा चुके हैं। लेकिन हर बार इस मुद्दे को नजर अंदाज किया जाता है। जिसके बाद उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने साफ किया है कि अगर अगली मीटिंग में सभी पार्षदों के बैठने का सही इंतजाम नहीं किया गया तो वह जमीन पर बैठकर मीटिंग में हिस्सा लेंगे।