फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घरेलू मीटर पर चल रहा था होटल, काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके में मंगलवार को बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की ओर से चार टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर कुंडी कनेक्शन, घरों के लोड और घरेलू मीटरों से व्यवसाय चलाने वालों की चेकिंग कर जुर्माने लगाए। मोहाली बिजली विभाग से एक्सईएन तरुणजीत सिंह के नेतृत्व में एसडीओ मुल्लांपुर, जेई आदि अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर चार टीमें बनाकर नयागांव के अलग-अलग जगहों पर छापामारी की गई। नयागांव में विभाग की ओर से कार्रवाई की सूचना फैलते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए लेकिन बिजली विभाग की टीमों ने बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा। इस दौरान उनके द्वारा नौ घरों में कुंडी कनेक्शन पकड़े और कम लोड़ का मीटर लेकर ज्यादा बिजली इस्तेमाल, दुकानों में घरेलू मीटर लगाने पर कार्रवाई की गई। वहीं, विभाग ने एक होटल पर भी छापामारी की। इस दौरान पाया गया कि होटल की ओर से दो घरेलू मीटर लगाकर होटल चलाया जा रहा था जिसके बाद उसका भी चालान काटा गया।
विज्ञापन

मुल्लांपुर के एसडीओ रणजीत यादव ने बताया कि उन्हें कुंडी कनेक्शन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। टीमों ने सिंघा देवी, करोरा रोड, आदर्श नगर में कार्रवाई को अंजाम दिया।
कोट्स...





नयागांव में बिजली विभाग की टीमों द्वारा कुंडी कनेक्शनों को लेकर छापामारी कर चालान काटने की कार्रवाई उचित है लेकिन मीटर का लोड बढ़ाने और कामर्शियल मीटर लेने के लिए परिषद से एनओसी लेना अनिवार्य किया है। ज्यादातर इलाकों में परिषद इसे जारी नहीं करती जिस वजह से मजबूरी में कुछ दुकानदार घरेलू मीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर पंजाब सरकार बिना किसी शर्त कॉमर्शियल कनेक्शन दें तो सभी दुकानदार लेने को और लोड बढ़ाने को तैयार है। ऐसा होने से पंजाब का खजाना भी भरेगा। -वरिंदर मेहरा, सचिव, शिव शक्ति मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें