फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू शाह हत्याकांडः हत्यारों को पनाह देने वाला होटल मैनेजर गिरफ्तार, पढ़ें कई खुलासे

Thu, 03 Oct 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोनू शाह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच टीम ने सोनू शाह के हत्यारों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र (28) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सोनू शाह के हत्यारों के नाम भी बता दिए हैं। सभी हत्यारे हरियाणा और पंजाब के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच टीम उन्हें पकड़ने के लिए दोनों जगहों पर छापामारी कर रही है। टीम का दावा है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सूत्रों कहा कहना है कि सोनू की हत्या की वजह जीरकपुर स्थित ढाबे पर कब्जा और शहर के अलग-अलग एरिया में स्थित पब, क्लबों में बाउंसर उपलब्ध करवाने को लेकर की गई है।  

सूत्रों की मानें तो आरोपी धर्मेंद्र से पूछताछ में सामने आया कि हत्यारे वारदात के एक दिन पहले मोहाली स्थित किंग पैलेस में ठहरे हुए थे। इसके बाद वह बुड़ैल स्थित धर्मेंद्र के होटल में रुक गए। आरोपी मोहाली से चंडीगढ़ अपनी प्राइवेट गाड़ी से आए थे।
विज्ञापन


टीम ने सभी हत्यारों की लिस्ट बना ली है। इसके अलावा टीम को होटल से फुटेज भी बरामद हुई है। गुरुवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपी से पूछताछ में कुछ और अहम खुलासे हो सके। 

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई से थी बातचीत

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी धर्मेंद्र बीते जनवरी को बुड़ैल जेल से रिहा होकर बाहर आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र का लॉरेंस बिश्नोई के साथ लिंक था और उसकी लॉरेंस के साथ बातचीत होती थी। इसके अलावा पुलिस ने होटल से हत्यारों की कुछ सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है। फिलहाल क्राइम ब्रांच टीम इस पूरे मामले को गहनता से जांच शुरू कर दी है। 

लॉरेंस और संपत के गुर्गे के ठिकानों पर पुलिस का छापा 
एक के बाद एक लॉरेंस और उसके गुर्गे लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी लेकर चंडीगढ़ पुलिस को खुलेआम चैलेंज कर रहे थे। इसके बाद टीम क्राइम टीम गुप्त सूचना पर पर होटल मैनेजर धर्मेंद्र तक पहुंची और उसे देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्यारों के नाम सामने आने पर टीम पंजाब और हरियाणा के अलग अलग उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 

यह है मामला  
शनिवार को सोनू अपने साथियों जोगिंदर और परविंदर के साथ बैठा हुआ था। तीन युवक अंदर घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में सोनू के सिर और छाती पर दस गोलियां लगीं जबकि जोगिंदर और परविंदर उर्फ रोमी के एक एक गोली लगी। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई ने फेसबुक पर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी ली जबकि इसके अगले दिन लॉरेंस गैंग के ही राजू बिसौदी ने भी हत्या की जिम्मेदारी ले ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें