पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी धर्मेंद्र बीते जनवरी को बुड़ैल जेल से रिहा होकर बाहर आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र का लॉरेंस बिश्नोई के साथ लिंक था और उसकी लॉरेंस के साथ बातचीत होती थी। इसके अलावा पुलिस ने होटल से हत्यारों की कुछ सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है। फिलहाल क्राइम ब्रांच टीम इस पूरे मामले को गहनता से जांच शुरू कर दी है।
लॉरेंस और संपत के गुर्गे के ठिकानों पर पुलिस का छापा
एक के बाद एक लॉरेंस और उसके गुर्गे लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी लेकर चंडीगढ़ पुलिस को खुलेआम चैलेंज कर रहे थे। इसके बाद टीम क्राइम टीम गुप्त सूचना पर पर होटल मैनेजर धर्मेंद्र तक पहुंची और उसे देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्यारों के नाम सामने आने पर टीम पंजाब और हरियाणा के अलग अलग उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
यह है मामला
शनिवार को सोनू अपने साथियों जोगिंदर और परविंदर के साथ बैठा हुआ था। तीन युवक अंदर घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में सोनू के सिर और छाती पर दस गोलियां लगीं जबकि जोगिंदर और परविंदर उर्फ रोमी के एक एक गोली लगी। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई ने फेसबुक पर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी ली जबकि इसके अगले दिन लॉरेंस गैंग के ही राजू बिसौदी ने भी हत्या की जिम्मेदारी ले ली।