अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के लिए 442 रुपये वसूलने के मामले में होटल फेडरेशन ने सफाई देते हुए एक जानकारी भी दी है। होटल इंडस्ट्रीज की ऑल इंडिया लेवल पर काम करने वाली संस्था द फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी किया।
इसमें जानकारी देते हुए एफएचआरएआई के ज्वॉइंट सेक्रेटरी प्रदीप शेट्टी ने बताया कि देश का कोई भी होटल सब्जियां या फल बेचने का काम नहीं करता है। बल्कि वह अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए चार्ज लेता है। ये चार्ज सरकार द्वारा निर्धारित जीएसटी के तहत ही लिए जाते हैं।